Skip to main content

Jyoti Malhotra On Pahalgam Attack जानिए पूरी जानकारी क्या है?

 

पहलगाम आतंकी हमले पर ज्योति मल्होत्रा ने दिया था चौंकाने वाला बयान, 'इसमें उनकी गलती है जो....'

Jyoti Malhotra News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा था कि इस घटना में सरकार की ही नहीं बल्कि हर उस नागरिक की जिम्मेदारी है जो घूमने जाता है.











Jyoti Malhotra On Pahalgam Attack: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ की जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देती हुई नजर आ रही है. हमले के बाद ज्योति ने कहा था कि जो आतंकवादियों को सपोर्ट करते हैं वो कभी इंडियन नहीं हो सकते हैं.
इस वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ''इसमें सरकार की ही नहीं बल्कि हर उस नागरिक की जिम्मेदारी है जो घूमने जाता है, जिसको वॉचफुल होना चाहिए. मैं जानती हूं कि कश्मीर में हर जगह पर, चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी होती है, वहां पर इतनी आर्मी और पुलिस की फोर्स होती है, फिर भी ये चीज हुई है तो इसके लिए हम भी कसूरवार हैं, हम भी दोषी हैं क्योंकि हम सतर्क नहीं थे जिसकी वजह से ये घटना हुई.'' 

आतंकवादियों को सपोर्ट करना गलत चीज- ज्योति मल्होत्रा
उसने आगे कहा, ''हमलोगों को सावधान होना चाहिए, हमलोगों को जिम्मेदार होना चाहिए. अगर आतंकवादियों को कोई सपोर्ट कर रहा है तो हमलोग इंडियन नहीं हैं. हमलोग ही करप्ट हैं, हमलोग ही गलत हैं तो वो चीज बहुत ही ज्यादा झकझोरने वाली है. किसी भी देश के लिए वो बहुत ही ज्यादा गलत है. अगर किसी ने भी उन आतंकवादियों को सपोर्ट किया है तो ये बहुत ही गलत चीज है. उसमें हम खुद और हमारी सरकार भी जिम्मेदार है क्योंकि सिक्योरिटी लैप्स हुई है. कुछ तो गड़बड़ हुई है, जिसकी वजह से इतना बड़ा अटैक हुआ.'' 

पाक उच्चायोग के कर्मचारी से बढ़ाई थी नजदीकी 

बता दें कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत की जानकारी देने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाक उच्चायोग के कर्मचारी से नजदीकी बढ़ाई और सोशल मीडिया के जरिए भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दिया था. ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती है और पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से उसके संबंध बने थे.

Comments

Popular posts from this blog

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला क्लब कौन सा होगा अल नासर के बाद वह कहाँ जाएंगे?

  क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला क्लब कौन सा होगा अल नासर के बाद वह कहाँ जाएंगे? जैसे-जैसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अल नासर के साथ अनुबंध समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, फुटबॉल जगत में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालाँकि यह खबर है कि उन्होंने जून 2026 तक एक साल के विस्तार के लिए सहमति दी है, लेकिन आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण कई संभावनाएं खुली हुई हैं। 🔵 1. अल हिलाल: सऊदी अरब में ही प्रतिद्वंद्वी क्लब में स्थानांतरण अल हिलाल, जो अल नासर के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और सऊदी अरब के सबसे सफल क्लबों में से एक है, रोनाल्डो के लिए एक संभावित विकल्प हो सकता है। इस कदम से वे सऊदी प्रो लीग में शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकते हैं और क्लब वर्ल्ड कप में भी भाग ले सकते हैं। 🌍 2. मेजर लीग सॉकर (MLS): ब्रांड विस्तार का अवसर MLS (अमेरिका की लीग) रोनाल्डो के ब्रांड को वैश्विक रूप से और विस्तार देने का शानदार मौका है। LA Galaxy और Inter Miami जैसे क्लब पहले भी बड़े सितारों को साइन कर चुके हैं। रोनाल्डो के आगमन से लीग की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। 🇵🇹 3. स्पोर्टिंग CP: भावन...

What is blackout? ब्लैकआउट क्या है? भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय के नियम और इसके पीछे की कहानी

  ब्लैकआउट क्या है? भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय के नियम और इसके पीछे की कहानी जब भी हम युद्ध या आपातकाल जैसी स्थितियों की बात करते हैं, एक शब्द अक्सर सामने आता है — ब्लैकआउट (Blackout)। यह शब्द आज की पीढ़ी के लिए नया हो सकता है, लेकिन 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय, यह आम नागरिकों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया था। इस लेख में हम जानेंगे कि ब्लैकआउट क्या होता है, इसके पीछे का उद्देश्य क्या है, और भारत में इसे लागू करने के क्या नियम और नियमावली थी। ब्लैकआउट क्या है? ब्लैकआउट का मतलब होता है किसी क्षेत्र में पूरी तरह से सभी प्रकार की रोशनी को बंद करना। इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन की वायु सेना को भ्रमित करना होता है, ताकि वे रात के समय हवाई हमले ना कर सकें या सही लक्ष्य तक न पहुंच सकें। युद्ध के समय जब दुश्मन देश हवाई हमले करता है, तो वह रात के अंधेरे में शहर की रौशनी देखकर ही निशाना तय करता है। ऐसे में अगर पूरा शहर अंधेरे में हो, तो हवाई हमलावरों को सही जगह पहचानने में मुश्किल होती है। इसलिए ब्लैकआउट एक रक्षा रणनीति (defensive strategy) है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय ब्ल...

5 Countries to Visit Instead of Azerbaijan and Turkey

  5 Countries to Visit Instead of Azerbaijan and Turkey Georgia, Armenia, Vietnam, Greece, and Thailand each offer their special blend of cultural richness, natural beauty, and memorable experiences. While Azerbaijan flaunts its “Land of Fire” nickname and Turkey boasts about straddling two continents like a geographical gymnast, savvy travellers have discovered that the tourism marketing departments of these countries might be slightly overselling their appeal. These 5 alternatives offer cultural richness, breathtaking landscapes, and culinary delights similar to Azerbaijan and Turkey, but their unique flavours might make you wonder why they weren’t your first choice. 1. Georgia Nestled in the Caucasus region, Georgia offers visitors an intoxicating blend of ancient history, stunning landscapes. What makes Georgia particularly appealing is its remarkable affordability—travellers can enjoy quality accommodations, transportation, and dining for significantly less than in Western Eur...