Skip to main content

पहलगाम आतंकी हमले के बाद PAK से बढ़े तनाव के बीच रूस का बड़ा बयान, भारत के साथ मिलकर...

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद PAK से बढ़े तनाव के बीच रूस का बड़ा बयान, भारत के साथ मिलकर...












भारत-पाक में बढ़े तनाव के बीच रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने भारत के राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की। भारत के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने के लिए रूस की

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान को भारत की ओर से जल्द ही हमले का डर सता रहा है, जिसके चलते उसके नेताओं की नींद उड़ी हुई है। इसी वजह से वह अपने मित्र देशों से संपर्क करके समर्थन हासिल करने की कवायद में जुट गया है। चीन, तुर्की जैसे देशों से पाकिस्तान को सपोर्ट मिलता दिख रहा है। इस बीच, भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर रूस से समर्थन मिला है।
भारत-पाक टेंशन के बीच रूस के डिप्टी विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने भारतीय राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की और वैश्विक आतंकवादी खतरे का मिलकर मुकाबला करने के लिए रूस की तत्परता की पुष्टि की। रूस के विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर अपने बयान में कहा, "उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने भारत के राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की। भारत के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने के लिए रूस की तत्परता की पुष्टि की गई।"
आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिकारियों ने मौजूदा द्विपक्षीय मुद्दों और आगामी राजनीतिक संपर्कों के कार्यक्रम के साथ-साथ दक्षिण एशियाई क्षेत्र की सामान्य स्थिति पर चर्चा की, जिसमें कश्मीर में पहलगाम के पास आतंकवादी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव में वृद्धि शामिल है। दोनों देशों के बीच यह मुलाकात 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे। पीड़ितों को क्षेत्र के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन घाटी के पास गोली मार दी गई थी।

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद से क्षेत्र में सबसे घातक हमलों में से एक है। पुलवामा हमले में 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शहीद हो गए थे। आतंकी हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे।

हमले पर गुटेरेस ने की जयशंकर और शरीफ से बात
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर अलग-अलग बात की है और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव किया है। महासचिव कार्यालय ने बुधवार को यहां बताया कि गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इन हमलों के लिए कानूनी तरीकों से न्याय और जवाबदेही तय करने के महत्व पर जोर दिया है। महासचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और ऐसे टकराव से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके परिणाम दुखद हो सकते हैं। उन्होंने तनाव कम करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए अपना सहयोग देने की पेशकश की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव की यह बातचीत कल रात हुई।

Comments

Popular posts from this blog

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला क्लब कौन सा होगा अल नासर के बाद वह कहाँ जाएंगे?

  क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला क्लब कौन सा होगा अल नासर के बाद वह कहाँ जाएंगे? जैसे-जैसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अल नासर के साथ अनुबंध समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, फुटबॉल जगत में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालाँकि यह खबर है कि उन्होंने जून 2026 तक एक साल के विस्तार के लिए सहमति दी है, लेकिन आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण कई संभावनाएं खुली हुई हैं। 🔵 1. अल हिलाल: सऊदी अरब में ही प्रतिद्वंद्वी क्लब में स्थानांतरण अल हिलाल, जो अल नासर के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और सऊदी अरब के सबसे सफल क्लबों में से एक है, रोनाल्डो के लिए एक संभावित विकल्प हो सकता है। इस कदम से वे सऊदी प्रो लीग में शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकते हैं और क्लब वर्ल्ड कप में भी भाग ले सकते हैं। 🌍 2. मेजर लीग सॉकर (MLS): ब्रांड विस्तार का अवसर MLS (अमेरिका की लीग) रोनाल्डो के ब्रांड को वैश्विक रूप से और विस्तार देने का शानदार मौका है। LA Galaxy और Inter Miami जैसे क्लब पहले भी बड़े सितारों को साइन कर चुके हैं। रोनाल्डो के आगमन से लीग की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। 🇵🇹 3. स्पोर्टिंग CP: भावन...

What is blackout? ब्लैकआउट क्या है? भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय के नियम और इसके पीछे की कहानी

  ब्लैकआउट क्या है? भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय के नियम और इसके पीछे की कहानी जब भी हम युद्ध या आपातकाल जैसी स्थितियों की बात करते हैं, एक शब्द अक्सर सामने आता है — ब्लैकआउट (Blackout)। यह शब्द आज की पीढ़ी के लिए नया हो सकता है, लेकिन 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय, यह आम नागरिकों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया था। इस लेख में हम जानेंगे कि ब्लैकआउट क्या होता है, इसके पीछे का उद्देश्य क्या है, और भारत में इसे लागू करने के क्या नियम और नियमावली थी। ब्लैकआउट क्या है? ब्लैकआउट का मतलब होता है किसी क्षेत्र में पूरी तरह से सभी प्रकार की रोशनी को बंद करना। इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन की वायु सेना को भ्रमित करना होता है, ताकि वे रात के समय हवाई हमले ना कर सकें या सही लक्ष्य तक न पहुंच सकें। युद्ध के समय जब दुश्मन देश हवाई हमले करता है, तो वह रात के अंधेरे में शहर की रौशनी देखकर ही निशाना तय करता है। ऐसे में अगर पूरा शहर अंधेरे में हो, तो हवाई हमलावरों को सही जगह पहचानने में मुश्किल होती है। इसलिए ब्लैकआउट एक रक्षा रणनीति (defensive strategy) है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय ब्ल...

5 Countries to Visit Instead of Azerbaijan and Turkey

  5 Countries to Visit Instead of Azerbaijan and Turkey Georgia, Armenia, Vietnam, Greece, and Thailand each offer their special blend of cultural richness, natural beauty, and memorable experiences. While Azerbaijan flaunts its “Land of Fire” nickname and Turkey boasts about straddling two continents like a geographical gymnast, savvy travellers have discovered that the tourism marketing departments of these countries might be slightly overselling their appeal. These 5 alternatives offer cultural richness, breathtaking landscapes, and culinary delights similar to Azerbaijan and Turkey, but their unique flavours might make you wonder why they weren’t your first choice. 1. Georgia Nestled in the Caucasus region, Georgia offers visitors an intoxicating blend of ancient history, stunning landscapes. What makes Georgia particularly appealing is its remarkable affordability—travellers can enjoy quality accommodations, transportation, and dining for significantly less than in Western Eur...